मुजफ्फर नगर, मई 17 -- बुढ़ाना। कस्बे के मेपल्स एकेडमी की छात्रा अरीबा मेहर ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुरैशी समाज के जिम्मेदार लोगों ने अरीबा मेहर के आवास पर पहुंचकर उसका सम्मान किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रा ने बताया कि वह बीए एलएलबी कर जज बनना चाहती है। क़ुरैशी समाज के लोगों ने छात्रा के पिता इनाम मेहर को भी इसके लिए बधाई दी। छात्रा का सम्मान करने वालों में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब इम्तियाज, पूर्व सभासद अहसान क़ुरैशी, शहजाद इंजीनियर, मुफ़्ती आस मौ., कासिम, सलमान क़ुरैशी आदि शामिल रहे। इस मौके पर गुलफाम क़ुरैशी, शाहिद क़ुरैशी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...