फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव कुरैशीपुर स्थित एक राशन डिपो पर छापा मारकर बड़े स्तर पर सरकारी राशन में गड़बड़ी पकड़ी है। जांच के दौरान डिपो पर 103 क्विंटल गेहूं और 64 क्विंटल बाजरा सहित अन्य खाद्य सामग्री निर्धारित स्टॉक से कम पाई गई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कुरैशीपुर के राशन डिपो धारक द्वारा सरकारी राशन को पात्र कार्ड धारकों को वितरित करने के बजाय कालाबाजारी की जा रही है और डिपो पर निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं है।सूचना के आधार पर उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र कुमार के साथ गांव कुरैशीपुर स्थित डिपो धारक करीम के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.