कुरूमगढ़ के सकरा में पति ने की पत्नी की हत्या,गिरफ्तार
गुमला, जून 21 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मामले को दबाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटा था,लेकिन पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सकरा गांव निवासी गोवर्धन मुंडा ने अपनी 48 वर्षीय पत्नी वृषमुनी देवी की बांस के डंडे और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की बड़ी बहन आसारी देवी ने बताया कि गोवर्धन मुंडा शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।घटना के बाद आरोपी ने किसी को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच मामले की सूचना कुरुमगढ़ पुलिस को मिली। थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.