फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- शिकोहाबाद, शब्दम् संस्था द्वारा आयोजित व्यंग्य पाठ में गद्य एवं पद्य के व्यंग्य गूंजे। इस अवसर पर व्यंग्य का समाज में महत्व बताते हुए कहा कि इससे समाज को दिशा मिलती है। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि डॉ महेश आलोक एवं संचालन कवि डॉ ध्रुवेंद्र भदौरिया ने किया। अतिथियों का स्वागत हरित कलश और शॉल से किया। प्रसिद्ध व्यंग्यकार अरविंद तिवारी ने अपने गद्य और पद्य के कई व्यंग्य पढ़े। शब्दम् की अध्यक्ष किरण बजाज ने कहा कि व्यंग्य समाज को दिशा देता है। व्यंग्य का सामाजिक उद्देश्य बहुत महत्वपूर्ण है। कबीर को रेखांकित करते हुए कहा कि कबीर ने अपने व्यंग्य से समाज के पाखंड को दूर करने का महत्वपूर्ण काम किया। रक्षाबंधन का आंखों देखा हाल, जाति ही पूछो वोटर की, गेट वेल सून चाचाजी शीर्षक व्यं...