देवघर, मार्च 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिमरा विवाह भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा अंतर्गत आईसीपीआरडी नई दिल्ली और कीर्ति संस्था के सहयोग से एक दिवसीय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 महिलाएं एवं किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुचित्रा झा, विशिष्ट अतिथि कविता झा अधिवक्ता देवघर कोर्ट एवं अधिवक्ता संगीता ने कार्यक्रम अपनी सहभागिता निभाई। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को जानकारी दी कि जब तक महिलाएं संगठित, सजग, शिक्षित और जागरूक नहीं होगी, तब तक घर परिवार समाज और देश सशक्त व आत्मनिर्भर नहीं होगा। अतिथियों ने किशोरियों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी एवं मोबाइल से केवल अच्छी चीजों का ही अवलोकन करने की सलाह दी l मौके पर संस्था सचिव मीरा सिंह ने आईसीपीआर...