कुरीतियों और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प
गिरडीह, मई 31 -- जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। महायज्ञ के दौरान जमुआ महिला मंडल की प्रमुख संगीता साव ने गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने आज के समाज की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा देश आजादी के 100 साल भी नहीं मना पाया है और यह फिर से नशे, फैशनपरस्ती, दिखावे, अंधविश्वास, कुरीतियों और आडंबर का गुलाम हो गया है। उन्होंने लोगों को गुरुदेव के विचारों से अवगत कराते हुए अपने घर, परिवार और समाज को ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- प्रतापपुर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आज, तैयारियां पूरीजीवन के तीन ब्रह्मास्त्र जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.