गिरडीह, अप्रैल 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उदनाबाद में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को परम पूज्य चंदन कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने अपने व्याख्यान में भगवान श्री राम के विवाह महोत्सव को बताया। सीता जी का स्वयंवर राजाओं का अभिमान टूटना एवं सीताराम जी के विवाह महोत्सव के माध्यम से महाराज जी ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि मानव जीवन को नियम पूर्वक जीना है तो श्री रामभद्र का अनुशरण जीवन में करना पड़ेगा। वे बुधवार को ग्राम पंचायत उदनाबाद में श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर बोल रहे थे। कहा कि समाज में जब तक रावण रुपी कुरीतियां जब तक समाप्त नहीं होगी तब तक राम राज्य की स्थापना नहीं हो सकती है। वहीं वृंदावन से पधारी सुश्री कृष्ण बृजेश्वरी जी ने सुदामा चरित्र से मित्रता धर्म को बत...