साहिबगंज, अप्रैल 7 -- तीनपहाड़। स्थानीय चोर गिरोह अब कुरियर से चुराये गये मोबाइल को गंतव्य स्थल तक पहुंचा रहा है। सौदा तय हो जाने व तथाकथित प्रोडक्ट पसंद आ जाने पर हवाला से पेमेंट कर दिया जा रहा है । चोर गिरोह के धंधे के इस तरकीब को लेकर पुलिस चौकन्ना है। दरअसल, स्थानीय पुलिस की बढ़ती दबिश व हाल के दिनों में चुराये गये मोबाइल की कई बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद चोर गिरोह का सरगना अपने धंधे का तरीका अब बदल दिया है। सूत्रों ने बताया कि बड़े शहरों में चोरी किये मोबाइल को इकट्ठा कर किसी के माध्यम से गंतव्य स्थल तक पहुंचाना काफी जोखिम भरा हो गया है। इसलिए अब उसे कुरियर से भेजा जा रहा है। इससे गिरोह के सरगना को दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, कर्नाटक सहित देश के किसी भी हिस्से से यहां पहुचाने में पकड़े जाने का डर नहीं के बराबर रहता है। एक जानकार व्यक्ति ने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.