फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, -केशव भारद्वाज-। साइबर ठगों ने सेक्टर-37 निवासी व्यक्ति से कुरियर का पता नवीनीकरण करने का झांसा देकर करीब सवा दो लाख रकी साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने मंगलवार केा पीड़ित की शिकायतपर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-37 निवासीपीड़ित व्यक्ति एनएचपीसी में कार्यरत हैं। आठ अप्रैल को ट्रैकॉन कुरियर से अपने सहकर्मी के बेटे को आईआईटी इंदौर पार्सल भेजा था। जब कुरियर नहीं पहुंचा तो उन्होंने कुरियर कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर इंटरनेट पर खोजा। मोबाइल नंबर मिलने पर उन्होंने 16 अप्रैल को एक व्यक्ति से संपर्क किया। आरोपी ने उनसे पता नवीनीकरण करने का झांसा देकर पांच रुपये शुल्क जमा करवाकर एक ऐप डाउनलोड करवाया। यह भी पढ़ें- Rs.590 के फेक ट्रैफिक चालान से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, ICICI बैंक ने जारी किय...