पीलीभीत, फरवरी 10 -- दियोरिया कला। तहसील में कुरा बंटवारा जल्दी कराने के नाम पर 1.30 लाख रुपए ठगी कर ली गई।आरोपी ने नायब तहसीलदार के ड्राइवर को अपना जीजा व उसके मित्र एसडीएम न्यायिक का ड्राइवर बताकर विश्वास में लेकर 1.30 लाख रुपए ठग लिए। कुरा बंटवारा का मुकदमा भी खारिज हो गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौआ नगला निवासी राजाराम पुत्र लीलाधर ने डीएम के आदेश पर दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसने बीसलपुर न्यायिक एसडीएम के यहां कुरा बंटवारा का मुकदमा दायर किया था।इस दौरान उसकी जान पहचान रामप्रकाश उर्फ राजू निवासी नकटिया थाना गजरौला से हुई। उसने बताया कि उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.