कुराश विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे अजीत और प्रीति
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। उजबेकिस्तान में चार से नौ नवंबर तक आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में वाराणसी के दो खिलाड़ी भारतीय टीम से हिस्सा लेंगे। सजोई अखाड़े के अजीत पाल और प्रीति पटेल का भारतीय टीम में चयन हुआ है। अजीत पाल ने बताया कि 7 से 8 सितंबर तक ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद चयन हुआ है। द इंडियन कुराश के जनरल सचिव विक्रांत कश्यप, वाराणसी कुराश एसोसिएशन के संरक्षक अमरनाथ वर्मा, अध्यक्ष रामचंद्र पाल, निरंजन राजभर, अर्जुन पाल, राजेश पाल, रवि मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। इसके पहले भी प्रीति पटेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.