मुरादाबाद, अगस्त 13 -- आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में आयोजित कुराश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पांच अगस्त को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने भाग लेकर दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में 28 किग्रा भार वर्ग में मानवी सिंह और 48 किग्रा भार वर्ग में तन्वी चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 36 किग्रा भार वर्ग में अक्षिता तथा मानवी चौधरी ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में उदित सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मानवी सिंह, मानवी चौधरी, अक्षिता और तन्वी चौधरी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की निदेशिका डॉ. नीतू सिंह एवं उप प्रध...