कुराश में सहारनपुर बना चैंपियन, मेरठ उपविजेता
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेरठ की टीम उपविजेता रही। जीजीआईसी स्टेडियम में रविवार को कुराश प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह समापन समारोह में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान करते हुए मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की नसीहत दी। प्रतियोगिता में अलग-अलग जनपदों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.