वाराणसी, जुलाई 12 -- रोहनिया संवाद। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को तजाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी प्रीति पटेल का सम्मान किया गया। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल और अपना दल एस के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने कहा कि मथुरापुर भरथरा गांव निवासी प्रीति पटेल ने 11 से 15 जून तक हुई एशियन कुराश चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे आराजी लाइन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रीति संजोई अखाड़े में अभ्यास करती हैं। डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि काशी की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर गांव, समाज और जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रीति पटेल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्र...