कुराश चैम्पियनशिप में मऊआइमा की बेटियों ने जीते रजत पदक
गंगापार, सितम्बर 6 -- पंजाब के लुधियाना में आयोजित नेशनल कुराश चैम्पियनशिप में प्रयागराज से 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मऊआइमा की बेटियों ने दो रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के 36 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु पटेल ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी मऊआइमा के भोलानाथ रामसुख पटेल इंटर कॉलेज में कोच शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेते हैं। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर कुराश एसोसिएशन ऑफ प्रयागराज के अध्यक्ष लालजी धुरिया, उपाध्यक्ष ऋषिकेश पटेल, उपाध्यक्ष मोहम्मद नाईफ, सचिव चंद्रजीत यादव, भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज के संस्थापक रामसुख पटेल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.