मेरठ, जून 24 -- कुराली गांव में सोमवार की रात एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कुराली गांव निवासी पचास वर्षीय बलराम कश्यप पुत्र देशराज मसालों का व्यापार करता था। मंगलवार देर शाम बलराम अपने काम से घर लौटा था। परिवारिक सूत्रों के अनुसार खाना खाते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। हालत गम्भीर होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बलराम ने धोखे से या जानबूझकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानी थानाध्यक्ष गौरव विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की ...