कुरारा हमीरपुर निवासी था भोगनीपुर में मृत मिला युवक
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर में ओवरब्रिज के पास मृत मिला युवक कुरारा हमीरपुर का निवासी था। वह घर से सूरत जाने के लिए मंगलवार को निकला था। पुलिस की छानबीन में उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर दी गई सूचना पर सीएचसी पुखरायां पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ग्राम सिरकोडी भड़पुरा डाड़ा थाना कोरारा हमीरपुर का रहने वाला अड़तीस वर्षीय कैलाश पुत्र दीनदयाल सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से सूरत जाने के लिए निकला था। देर शाम वह बेहोशी की हालत में भेागनीपुर में ओवर ब्रिज के पास पड़ा मिला था। एंबुलेंस से उसको सीएचसी पुखरायां लाए जाने पर वहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने जांच के बाद उसको मृत घेाषित कर दिया था। सीएचसी से भेजी गई सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.