हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। जिला विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कुरारा ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी नसीम अहमद सिद्दीकी को विभागीय कार्यों के प्रति हीलाहवाली व अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नसीम पर अपने पदीय दायित्वों एवं कर्त्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन न करने, शासन के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम ग्राम चौपाल के पूर्व निर्धारित आयोजन के दौरान उच्चाधिकारियों के समक्ष आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने, शासकीय कार्यों में रुचि न लेने व अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते उक्त कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सिद्दीकी विकासखंड कार्यालय मौदहा से संबद्ध रहेंगे। गोहांड के खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच भी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.