मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की देर रात प्रखंड के अग्रहण पंचायत के कुराबा गांव स्थित वार्ड संख्या 11 में आपसी रंजिश को लेकर आग लगाए जाने की घटना में एक फूंस की झोपड़ी में रखा डेकोरेशन, टेंट का सामान और डीजे मशीन समेत लाखों रुपए मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। आनन फानन में अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाया लेकिन तबतक सारा सामान जलकर राख हो गया था। इधर अग्निशमन कर्मी मोतीलाल कुमार, अशोक पांडे, भरत बिंद, रंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात अचानक सूचना मिली कि रीता कुमारी के घर आग लग गई है। सूचना पाकर कुराबा गांव पहुंचा और त्वरित रूप से आग पर काबू पाया। अग्निशमनकर्मियों ने बताया कि आगलगी में फूंस की झोपड़ी में रखा टेंट और डेकोरेशन का सामान, डीजे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.