रामपुर, मार्च 18 -- भोट। रमजान के अवसर पर क्षेत्र के सनकरा गांव स्थित कब्रिस्तान वाली बड़ी मस्जिद में सोमवार की रात में कुरान मुकम्मल हुआ। इस दौरान हाफिज जुनैद ने कलाम-ए-पाक सुनाया तथा हाफिज रिजवान ने सुना। किशनपुर पनचक्की स्थित मस्जिद-ए-उमर मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद सरताज ने कुरान शरीफ सुनाया तथा हाफिज परमान अली ने सुना। वहीं कोयला गांव स्थित जामा मस्जिद में नमाज-ए-तराबी में कुरान मुकम्मल हुआ। इसमें कारी मुहम्मद फरयाद रजा और हाफिज महफूज रजा ने कुरान शरीफ सुनाया।इस दौरान कुरान सुनाने वाले हाफिजों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.