रामपुर, मार्च 7 -- नगर की नखास वाली मस्जिद में गुरुवार रात तरावीह के दौरान महफिल-ए-खत्मे कुरान का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उलमा-ए-कराम और अकीदतमंदों ने शिरकत की। मस्जिद कमेटी और नमाजियों की ओर से तरावीह में कुरान-ए-पाक सुनाने वाले मुफ्ती फराग अहमद नईमी और सुनने वाले हाफिज फैसल की गुलपोशी कर उन्हें नजराना पेश किया गया। कार्यक्रम के अंत में दुआ कराई गई। बस स्टैंड स्थित मस्जिद गौसिया के इमाम मुफ्ती जीशान ने तकरीर करते हुए कहा कि कुरान-ए-पाक अल्लाह तआला का पाक कलाम है और इसे पढ़ने वाले को हर हरफ के बदले सवाब मिलता है। उन्होंने कहा कि कुरान-ए-पाक की हिफाजत खुद अल्लाह तआला करता है और दुनिया की कोई भी किताब इसकी बराबरी नहीं कर सकती।खुसूसी बयान में मुफ्ती फराग अहमद नईमी ने कहा कि इंसान को हमेशा नेक और अच्छे लोगों की संगत अपनानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.