बांका, मार्च 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पाक और बरकतों वाला माना जाता है। यह महीना आत्मशुद्धि, संयम, इबादत और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। शहर के शिवाजी चौक स्थित जामा मस्जिद के हाजी मुनिरुद्दीन ने माह-ए-रमजान के तीसरे जुम्मे के नमाज अता करने आये लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, रमजान वह पवित्र महीना है, जिसमें अल्लाह तआला ने इंसानों की रहनुमाई के लिए कुरान-ए-पाक को नाज़िल किया। इसलिए यह महीना मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे इबादत तथा नेक कार्यों का महीना माना जाता है।उन्होंने आगे कहा कि, रमजान के दौरान मुसलमान रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर संयम, धैर्य और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। रोज़ा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मानुशासन और बुराइयों ...