अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा। शहर के मोहल्ला मंडी चौब स्थित मस्जिद में मंगलवार रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नमाजियों ने देश और समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। आयोजित दुआ-ए-कुमैल में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मौलाना हैदर मेहदी ने कुरान की फजीलत पर तकरीर की। कहा कि कुरान इंसानियत को सही रास्ता दिखाने वाली किताब है। इसके बताए रास्ते पर चलकर समाज में शांति और भाईचारा कायम किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दुआ की गई। इस दौरान मुजाहिद अब्बास, मेराज रजा, शमीम हसन, रजा हुसैन, रजा अली, जॉन नकवी, शुजात अली, सलीम इफ्तेखार, ज़ाहिद अब्बास, वसीम हसन, फहीम हैदर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...