हापुड़, मार्च 29 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा पर आगरा से अपने गांव आ रहे कार सवार एक अधिवक्ता ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके गले में फंदा लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। यह भी आरोप है कि उसे रिकार्ड रूम में ले जाकर उससे 1300 रुपये भी लूट लिए। किसी प्रकार पीड़ित टोल प्लाजा से निकला। वहीं टोल प्लाजा कर्मियों ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं हाफिजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता शंकरलाल सैनी ने तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने निजी वाहन से आगरा गया हुआ था। कार को कंछिद चला रहा था। वह आगरा से वापस अपने गांव आ रहा था। जब वह कुराना टोल प्लाजा पर अधिवक्ता पहुंचा तो गुलावठी की तरफ से आने वाले मार्ग पर टोल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.