कुरानखानी के साथ शुरू हुआ हजरत सैयद जमालशाह रहमतुल्लाह अलैह का 379वां सालाना उर्स
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।ईस्ट कॉलोनी स्थित हजरत सैयद जमालशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर बुधवार को कुरानखानी के साथ तीन दिवसीय 379वें सालाना उर्स का शुभारंभ हो गया। उर्स के पहले दिन दरगाह परिसर पूरी तरह रूहानी माहौल में डूबा रहा। सुबह से ही हाफिजों और उलेमाओं द्वारा पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत की गई तथा मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। कुरानखानी कार्यक्रम में दरगाह के गद्दीनशीन मो. साबिरउद्दीन चिश्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद के 22वें रोज आयोजित होने वाला सालाना उर्स पूरी अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन और श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.