रामगढ़, अप्रैल 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे गांव के महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदास बेदिया और संचालन वीरेंद्र यादव ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडा पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 14 मई को पूरे विधि-विधान से मंडा जगाने का अनुष्ठान होगा। वहीं 18 मई को पटभंगी पाठ विवाह और 23 मई को लोटन सेवा के बाद 24 मई की रात्रि मंडा पूजा आयोजित होगा, जो 25 मई जारी रहेगा। इस अवसर पर गांव में पारंपरिक मेले का भी आयोजन होगा। बैठक में जयदेव सिंह, जनार्धन मुंडा, कार्तिक मुंडा, राणा प्रताप सिंह, फूलेश्वर राम, राजकुमार साहू, जयलाल सिंह, राजेश्वर कपूर सिंह, पंकज सिंह, सहदेव ठाकुर, छक्क्न यादव, परमवीर सिंह, पवन मुंडा, गोपाल करमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.