कटिहार, मई 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कत होती है। कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। लेकिन प्लेटफार्म नीचा रहने के कारण ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच अधिक ऊंचाई का अंतर बना रहता है। यात्रियों को सामान लेकर चढ़ने-उतरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा: कोच इंडिकेटर चालू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी टाटा लिंक पकड़ने आए यात्री संदीप सिंह, कुंदन कुमार...