कटिहार, मई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 कुरसेला बस्ती से पिछले माह 29 अप्रैल की रात घर के आगे से कामेश्वर मंडल का चोरी गया ट्रैक्टर डाला सहित पुलिस ने झारखंड से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला गया। जिससे पुलिस को सुरा मिला। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की अहले सुबह झारखंड के हरवारा थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर डाला सहित बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोी का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चोरी की आठ बैटरियों के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...