कुरसेला में हत्या के प्रयास मामले में आठ गिरफ्तार
कटिहार, अगस्त 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मालिनिया गांव से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपी मालिनिया गांव, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। गुप्त सूचना और मामले की जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कुरसेला में शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना के कारणों का सत्यापन किया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.