कटिहार, जनवरी 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिट्ठू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में 6 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार कर ली है। एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी नामजद अभियुक्तों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल की टीम वैज्ञानिक जांच में जुटी इधर, हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच को लेकर शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.