कटिहार, मार्च 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने गश्ती के दौरान नशे की हालत में मिले आठ लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.