कटिहार, मार्च 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि पावर सब स्टेशन कुरसेला में मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के नाम पर तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी गयी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्य, छोटे व्यवसाय और पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन कभी 33 हजार लाइन में फॉल्ट तो कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जाती है, जिससे आमजन परेशान हैं। लोगों ने विभाग से बिजली आपूर्ति में सुधार और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.