कटिहार, मार्च 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण 7 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी इलेक्ट्रिक पावर सब-स्टेशन कुरसेला से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके कारण पूरे कुरसेला और समेली क्षेत्र में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। मौसम खराब होने या अन्य तकनीकी कारणों से कार्य में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

हिंदी ह...