कटिहार, दिसम्बर 4 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के देवीपुर निवासी मुन्ना राय (45) की महाराष्ट्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने उनकी मौत को संदिग्ध बताते हुए ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा इंद्रेश्वर राय के अनुसार मुन्ना राय पिछले शुक्रवार को ठेकेदार और उसके साला के साथ रोज़गार के लिए महाराष्ट्र के घोशावाल रवाना हुए थे। रविवार को सभी लोग महाराष्ट्र पहुंचे, लेकिन सोमवार की अहले सुबह मुन्ना राय अचानक लापता हो गए। दो दिनों की खोजबीन के बाद बुधवार को उनकी लाश एक कुएं से बरामद की गई। परिजनों को मौत की सूचना ठेकेदार ने दी। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। मुन्ना राय की पत्नी किरण देवी और बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। परिजन ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। मृतक के चाचा न...