कटिहार, मई 14 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशाल भवन में बुधवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को रखा। बैठक में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, शरणस्थल, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, पशुचारा, नाव की व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कई गांवों में कटाव और जलजमाव की समस्या उठाते हुए पूर्व तैयारी करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ऊंची आश्रय स्थल चिन्हित करने का दिया निर्देश बैठक में कहा गया कि बाढ़ ...