कटिहार, मार्च 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को बाइक से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। घायल की पहचान मजदिया निवासी 17 वर्षीय निगम कुमार के रूप में की गई है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल किशोर का प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि बाइक से अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिर पड़ा, जिससे उसे चोटें आईं। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...