कटिहार, अप्रैल 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और छोटे वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। हालात इतना बद्तर हो जाता है कि गाड़ियां घंटों रेंगती नजर आती है और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने और ओवरटेकिंग के कारण यह स्थिति बनती है। जाम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को खास दिक्कत होती है। यह भी पढ़ें- नगर में यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई कई जगहों पर सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग ने भी समस्या को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनो...