कटिहार, फरवरी 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए नशे की हालत में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग नशे की हालत में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं सेवन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.