कटिहार, जनवरी 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती निवासी सिकंदर राम की ठंड से मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि मंगलवार की रात उनके पति को सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण ही उनके पति की जान गई है। वहीं, सीएचसी में इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. रितेश ने बताया कि प्रथमदृष्टया ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। इधर, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस कारण मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.