कुरसेला में किराना दुकान का फाटक तोड़कर चोरी
कटिहार, जून 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। घटना घूरना स्कूल के पास स्थित एक किराना स्टोर में बीती रात हुई। दुकानदार गोलू कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि बांस की बत्ती से बना फाटक फैला हुआ था। चोर फाटक को हटाकर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले में रखे बिक्री के करीब 9 से 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बताया गया कि किराना दुकान के साथ संचालित नाश्ता दुकान का कैश भी गायब है। दुकानदार ने घटना की सूचना कुरसेला थाना को दी। यह भी पढ़ें- कुरसेला में किराना दुकान का फाटक तोड़कर चोरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.