कटिहार, अप्रैल 11 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच 31 पर गिट्टी प्लांट के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्राली ट्रक की टक्कर हो गयी। हादसे में स्कार्पियों सवार आठ महिला पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। घायलों में प्राणपुर निवासी मोसली मुर्मू (39), तराई मुर्मू (55), खुशबू टूड्डू (20), राजौत मुर्मू (58), हनुजी मरांडी (35), विनोद मरांडी (22) एवं मनिहारी निवासी चार्ल्स हंसदा (26) के साथ एक अन्य शामिल हैं। इनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार सभी लोग प्राणपुर से झारखंड के पंचखटिया किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुरसेला के गिट्टी प्लांट के पास एक धर्मकांटा से ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.