कटिहार, जून 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर देवीपुर गिट्टी प्लांट के समीप शनिवार शाम करीब सात बजे जानवर को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, देवीपुर निवासी आकाश कुमार (25) और बिशु कुमार (22) कुरसेला बाजार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर अचानक जानवर आ गया। जिससे बचने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। समाचार प्रेषण तक दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा था। तीसरे घायल को मामूली चोट लगने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जानकार...