कटिहार, अप्रैल 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि शनिवार को अग्निशमन सेवा कुरसेला थाना की टीम द्वारा ग्राम बसुहार मजदिया, वार्ड संख्या 04, पंचायत पूर्वी मुरादपुर में आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित कर अग्निकांड से बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान अग्निक शंकरानन्द साह, अग्निक चालक धर्मेन्द्र मंडल, अग्निक नीतीश कुमार एवं अग्निक संजीत कुमार उपस्थित रहे। टीम ने लोगों को गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावनाओं के बारे में सचेत करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। मौके पर पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी, उनके पति राजीव कुमार सिंह उर्फ लालू, वार्ड 04 के प्रतिनिधि रंजय महलदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मिट्टी तेल, सिलेंडर आदि ज्वलनशील वस्तुओं को ...