कटिहार, अक्टूबर 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रसव पूर्व 45 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि जांच के क्रम में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम एवं फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। साथ ही संस्थागत प्रसव के लाभों और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. अमरलाल ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करें और टीकाकरण में कोई भी महिला छूटने न पाए। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.