कटिहार, मई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद कुरसेला चौक स्थित एसएच-77 पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क के किनारे बने नाले के जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की शाम तक सड़क के एक बड़े हिस्से में पानी भरा रहा, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलजमाव के कारण फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने लगा है। यह भी पढ़ें- कटिहार : कुरसेला चौक पर जलजमाव, नाला जाम होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो सड़क टूटने और गड्ढे बनने की आशंका बढ़ जाएगी। स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.