कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुरसेला बाजार की भीषण अगलगी से तबाह हुए परिवारों की पीड़ा अब राजधानी पटना तक पहुंच गई है। सोमवार को बिहार विधानसभा, पटना में बरारी के विधायक विजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर नगर पंचायत कुरसेला बाजार में हुई आगजनी की घटना से अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस हादसे में कई दुकानदारों की वर्षों की कमाई, बेटियों की शादी के लिए जोड़ी गई रकम और बच्चों की पढ़ाई के लिए रखी गई नकदी जलकर राख हो गई है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकार की ओर से उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। विधायक ने बताया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से आवश्यक रिपोर्ट लेने का आश्वासन द...