कुरसेला : 30 लीटर देसी शराब के साथ दंपति गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कटिहार, जून 9 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट के पास पुलिस ने 30 लीटर देसी शराब के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार शराब लेकर एनएच के रास्ते गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गिट्टी प्लांट के पास वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार दंपति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.