कटिहार, अप्रैल 20 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गंगा-कोसी संगम स्थल के समीप सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार, पिता राजू मंडल, निवासी तीनटेंगा, थाना रंगरा, जिला नवगछिया के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगम स्थल के पास सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान आरोपी को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- 16.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।फोटो कैप्शन। कटिहार- ...