कटिहार, अप्रैल 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच 31 स्थित गिट्टी प्लांट के पास से बाइक सवार एक व्यक्ति को 146 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान समेली निवासी बहादुर शर्मा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से कुरसेला की ओर से कोडीन युक्त कफ सीरप लेकर समेली की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने एनएच 31 स्थित गिट्टी प्लांट के पास घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 146 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गयी है तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर...