कटिहार, मई 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के साथ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट की भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस ग...